Bikaner Live

लक्ष्मीनाथ और करणी माता मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना


बीकानेर नगर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रंखला में देवस्थान विभाग द्वारा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर देवास्थान विभाग के प्रबंधक डॉ. उमेशचंद्र पुरोहित, गोपाल आचार्य आदि उपस्थित थे। वहीं देशनोक स्थित करणी माता में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मां के खिचड़ा और इमली का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में करणी माता मंदिर प्रन्यास की ओर से बादल सिंह, वासुदेव और अशोकदान आदि उपस्थित थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!