बीकानेर (आई. सी. मोदी) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित जूनियर लीगल ऑफिसर (आरपीएससी ) प्रतियोगी परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा उपरांत हुए साक्षात्कार के बाद कुल 138 अभ्यार्थि उर्त्तीण घोषित हुए जिनमें बीकानेर तोलियासर भेरूजी गली स्थित पंकज फुटवियर के प्रोपराइटर पंकज अरोड़ा (मोदी ) की पुत्री एवं स्व. जयदेव – स्व.जमना अरोड़ा की पोत्री मुस्कान अरोड़ा ने 8वीं रैंक हासिल कर पूरे राजस्थान में बीकानेर का नाम रोशन करते हुए अपने माता-पिता पंकज -धीरज अरोड़ा, घर परिवार, गुरुजनों सहित मोदी समाज का मान सम्मान बढ़ाया है। ज्ञात रहे की मुस्कान बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। इन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने व्यवसायी पिता पंकज अरोड़ा व माता धीरज अरोड़ा और गुरुजनों को दिया है। पिछले दो दिनों से मुस्कान और उसके माता-पिता को बधाइयां देने वालों का तांत लगा हुआ है। नोखा से मौसाजी इन्द्रचन्द मोदी ने पंकज- धीरज अरोड़ा को बधाई एवं मुस्कान को आशीर्वाद दिया
















