Bikaner Live

*सोलह जून को होगी मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की टंकण परीक्षा*

बीकानेर, 16 मई। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कम्प्यूटर टंकण परीक्षा 16 जून को आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) और परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक, अभ्यर्थी जिन्होंने दिसंबर 2023 से मार्च 2024 की अवधि में आवेदन किया है, ऐसे अभ्यर्थियों की हिन्दी अथवा अंग्रेेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 16 जून को प्रातः 10 बजे गंगा थियेटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 3 जून तक प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं.13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!