Bikaner Live

युवा सेवा संस्था कर ’’चिड़िया का बसेरा’’ वितरण अभियानपेड़ व पक्षियों का संरक्षण जरूरी-विधायक जेठानंद व्यास

बीकानेर, 17 मई। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ब्लड वॉरियर्स, श्री युवा स्वर्णकार संस्था की टीम ने निरीही पक्षियों के लिए ’सेवा परमो धर्मः संकल्प से चलाउ ’’चिड़िया का बसेरा’’ चलाएं जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगर विधायक कार्यालय, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार श्मशान भूमि सहित विभिन्न स्थानों पर ’’ चिड़िया का बसेरा’’ स्थापित किया गया।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि पर्यावरण रक्षा के लिए पेड़ व पक्षियों का संरक्षण जरूरी है। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ब्लड वॉरियर्स, श्री युवा स्वर्णकार संस्था पक्षियों की रक्षा के लिए अनुकरणीय सेवा प्रकल्प शुरू किया है। इस संस्था से प्रेरणा लेकर समाज के सभी जाति, समुदाय व वर्ग के युवाओं को निरीही पशु- पक्षियों की सेवा व रक्षा के आगे आकर कार्य करने की जरूरत है। संस्थान के संरक्षक समाज सेवी विजय राज डांवर, गोपाल भूण, शिव शंकर मौसूण, नारायण मांडण, रवि कूकरा, राजेश सोनी, झंवर धुपड़ व धर्मचंद कांटा ने विधायक से भ्रमण पथ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए चुग्गा पानी के लिए पक्का चुग्गा घर बनवाने की वैधानिक अनुमति दिलाने की मांग की। विधायक ने सार्वजनिक स्थलों पर पक्का चुग्गा घर बनवाने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर अनुमति दिलवाने का आश्वासन दिया।
संस्थान के रवि कूकरा व राजेश बुटण ने बताया कि जोशीवाड़ा स्थित झंवर भंवर प्लाजा में श्री डूंगरगढ़, हनुमान गढ़ व बीकानेर के विभिन्न मोहल्लों के युवक व बुर्जुग इस सेवा के लिए संपर्क कर रहे है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ अपनी पत्नी के साथ 10 ’’चिड़िया का बसेरा’’ लेकर गए अनिल शर्मा ने इस सेवा को अनुकरणीय बताया । शुक्रवार का नंद किशोर मांडण व विजय राज डांवर ने 51-51, मनोहर लाल भारी ने घौसलों का सहयोग किया। मैढ़ क्षत्रिय समाज बगीची में चिड़िया के बसेरों का स्थापित किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!