Bikaner Live

इस दिन आ रहा है 12 वीं बोर्ड के सभी विषयों का परीक्षा परिणाम,जाने पूरी अपडेट

अजमेर।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 12वीं साइंस व कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट कल दोपहर सवा 12 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। इसमें साढ़े 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा रिजल्ट जारी करेंगे। इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आएंगे। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार होगा। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इन तीनों ही विषयों में कुल आठ लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!