Bikaner Live

गौ माता के लिए 60 दिवसीय कार्यक्रम “एक प्रयास” का आयोजन धूम धड़ाका चैरिटेबल ट्रस्ट …….

सुजानगढ़ धूम धड़ाका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ माता के लिए 60 दिवसीय कार्यक्रम “एक प्रयास” का आयोजन 10 मई से लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को टीम द्वारा ठरड़ा रोड़ पर गायों को हरा चारा और सब्जियाँ दी गयी। ट्रस्ट के सेटलर ट्रस्टी बसंत बोरड़ ने बताया कि हर वर्ष जन सहयोग से गायों के लिए हरे घास, सब्जियाँ और पानी की व्यवस्था धूम धड़ाका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की जाती है। कार्यक्रम के संयोजक राधे गोविंद सोनी ने बताया कि सुजानगढ़ क्षेत्र के गौ धन के लिए ये मुहीम छेड़ी गयी है। सोनी ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों को धन्यवाद देते हुए जनता से इस मुहीम में जुड़ने के लिए अपील की।
रविवार को इस कार्यक्रम में अशोक माटोलिया, चंद्रप्रकाश सराफ, नितिन बोरड , कुलदीप पोद्दार, चंद्रकांत खुड़िया और यूटूबर अर्पिता शर्मा मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!