Bikaner Live

गंगाशहर चोखले की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

बीकानेर,गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के आगामी 28 वें महाप्रयाण दिवस (24 June 2024)के उपलक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आशीर्वाद भवन में संस्थान के अध्यक्ष श्री हंसराज डागा की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

सर्वप्रथम भंवरलाल डाकलिया, धर्मेंद्र डाकलिया, करनीदान रांका, सुशील पारख द्वारा मंगलाचरण “अणुव्रत गीत” के संगान के साथ हुआ । संस्थान के मंत्री दीपक आंचलिया ने आगामी महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष में आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी। जिनमे प्रेक्षा ध्यान शिविर, प्रबुद्ध सम्मेलन, तुलसी मेरी दृष्टि में, तुलसी आइडल, भक्ति संगीत आदि कार्यक्रम सलंग्न है ।

संस्थान अध्यक्ष श्री हंसराज डागा ने गति प्रगति, विविध आयाम, आदि आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से सारी जानकारी बताई । आज की इस बैठक में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, सुमेरमल दफ्तरी, पूर्व महामंत्री श्री सुमेरचंद जैन, आसकरन पारख़, जतनलाल दुग्गड़ ने अपने विचार रखे ।

बैठक में श्री विनोद बाफना, पुखराज चौपड़ा, सुरपत मल बोथरा, पवन सेठिया, बबीता जैन, संजू लालानी, आदि ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए पूरे सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

आज इस बैठक में बीकानेर, भीनासर, उदासर, नाल, श्री डूंगरगढ़, चूरू, सेरूणा, हमेरा, राजेरा, श्री गंगानगर, आदि कई क्षेत्रों से सभा संस्था के पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
आभार ज्ञापन राजेंद्र पारख ने किया, कुशल संचालन किशन बेद ने किया ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!