Bikaner Live

आमजन को ना हो परेशानी अधिकारी रख ध्यान- विधायक सिद्धि कुमारी ने की अधिकारियों के साथ चर्चा

बीकानेर पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ चर्चा की इस अवसर पर विधायक सिद्धिकुमारी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल सप्लाई सुचारू रखी जावे व निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सही की जावे क्योंकि गंदे पानी की सप्लाई होने की वजह से आमजन को परेशानी होती है व बीमारियाँ फैलती है अतः जलदाय विभाग को स्वच्छ जल स्प्लाई सुनिश्चित करना चाहिए साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों के रोकथाम के उपायों के प्रयास करने चाइये इस अवसर पर विधायक सिद्धिकुमारी ने अधिकारियों को दूरभाष पर भी निर्देशित किया । विधायक सिद्धिकुमारी ने क्षेत्र की सड़क ,बिजली, पानी , सिवरेज सहित पीबीएम अस्पताल की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अशोक असीजा , अधीक्षण अभियंता ललित ओझा , अधिशासी अभियन्ता , सहायक अभियंता सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता , अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता , सहित जलदाय विभाग व चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी मोजूद रहें ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!