Bikaner Live

चिकित्सा अधिकारी ने बचाए बच्ची के प्राण– मोदी


नोखा l यहां मंगलवार को राजकीय जिला अस्पताल में नोखा राणा राव क्षेत्र में रहने वाले हनुमा नायक की पत्नी डेढ़ वर्षीय पुत्री कौशल्या को बेहोशी की नाजुक हालत में अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ज्योंही पहुंची तो वहां उपस्थित नर्सिंग ऑफिसर रामकरण व चंद्रकला ने बिना किसी समय गवाये बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए सी.पी.आर (छाती पर पंपिंग दबाव मसलन) शुरू कर दी और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन चौहान को बुला लिया और बच्ची को बचाने में लगे रहे ऑक्सीजन, इंजेक्शन, ग्लुकोज आदि से प्राथमिक उपचार करते हुए 18 माह की बच्ची को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया l इस दौरान अस्पताल में कार्यरत रामदयाल व साथ आए सहयोगी मालू चौक निवासी रविंद्र मंडल ने भी सहयोग किया । पीड़ित परिवार की गरीबी हालात देखते हुए डॉ. किशन चौहान ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुला लिया और बच्ची को बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया इसी दौरान वहां उपस्थित राजस्थान पेंशन समाज के अध्यक्ष पत्रकार इन्द्रचन्द मोदी ने चिकित्सा कार्मिकों के कार्यकल्पों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!