Bikaner Live

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क के लिए इंट्राडे में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त

आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत हरे निशान में हुई थी, लेकिन कारोबार के दौरान अधिक खरीदारी से दोनों ही इंडेक्स में एक फीसदी का उछाल दर्ज किया गया.! शेयर मार्केट में गुरुवार, 23 मई को मजबूत खरीदारी की रुचि देखी गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क के लिए इंट्राडे में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई.! निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 22,597.80 के मुकाबले 22,614.10 पर खुला और कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक उछलकर 22,860.65 के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,221.06 के मुकाबले 74,253.53 पर खुला और सेशन के दौरान एक प्रतिशत से अधिक उछलकर 75,065.36 के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.! गुरुवार के सत्र में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स में तेजी है. वहीं, मेटल, एफएमजीसी, फार्मा, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स में हल्की कमजोरी है.

घरेलू अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है. गुरुवार को जारी एचएसबीसी पीएमआई की रिपोर्ट में बताया गया कि मई में भारत के निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और इसके कारण रोजगार में भी 18 वर्षों में सबसे तेज वृद्धि हुई है. इससे बाजार में तेजी को सहारा मिला है.! घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) भारतीय बाजार में जोरदार खरीदारी कर रहे हैं, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशक इस महीने भारतीय इक्विटी बेच रहे हैं. आंकड़ों से पता चलता है कि डीआईआई ने 22 मई तक नकद खंड में 38,331 करोड़ के भारतीय शेयर खरीदे. दूसरी ओर, एफआईआई ने इस महीने अब तक नकद में 38,186 करोड़ के शेयर बेचे.

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!