
आज दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।
अतिथि राजस्थान पेंनशनर इंजीनियर्स सोसायटी बीकानेर इंजीनियर m k गुप्ता ने संस्थान का विजिट किया और संस्थान की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इंजीनियर K.k. सोनी ने कहां की दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर के सचिव जेठा राम द्वारा इस संस्थान का संचालन किया जा रहा है जानकारी ली और हमारी सोसाइटी द्वारा कुछ मदद करने के विचार किया जाएगा। सभी सदस्यों को ये संस्थान बहुत अच्छी लगी।
इंजीनियर रवि प्रकाश माथुर और इंजीनियर संपत राज भोटी आदि ने बच्चो को आशीर्वाद दिया और संस्थान द्वारा किए जा रहे दिव्यांग बच्चों पर शिक्षा और रोजगार देने का कार्य किए जा रहे हैं सभी संस्थान के कर्मचारियों को बहुत साधुवाद ।
संस्थान संचालक जेठा राम ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान के गतिविधियों के बारे में बताया।
राहुल वर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मनुष्य के बहुत से दुखों का कारण उसके स्वयं का अज्ञान और मिथ्या दृष्टि बताया है।
प्रधानाध्यापक अनिल चौहान ने उन्होंने कहा कि केवल मांस खाने वाला ही अपवित्र नहीं होता बल्कि क्रोध, व्यभिचार, छल, कपट, ईर्ष्या और दूसरों की निंदा भी इंसान को अपवित्र बनाती है।















