Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ स्थापना समिति में श्रीडूंगरगढ़ के प्रमुख विजय राज सेठिया को बनाया गया संरक्षक

श्रीडूंगरगढ़ श्री डूंगरगढ मे 25 मई को होने वाले श्री डूंगरगढ़ स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए समिति कि ओर से विजय राज सेठिया को समिति का संरक्षक बनाया गया है। समिति कि ओर से बैठक करके सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया ।
समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सेठिया श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष है ओर भी कई संस्थानों से जुड़े हुए है ।समिति के मार्गदर्शन के लिए सेठिया को संरक्षक बनाया गया है ताकि समिति का मार्गदर्शन हो सके ओर कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके ।मनोज डागा परमेश्वर सुथार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ पुरी कर ली गई है। रणजीत पारीक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जनता में काफ़ी उत्साह है ओर सोसल मिडिया पर भी इस आयोजन को लेकर काफ़ी प्रचार हो रहा है शिक्षा विद समिति सदस्य ओमप्रकाश गांधी ने बताया कि आयोजन को लेकर पुरी रूपरेखा कि तैयारी हो गई है ओर ये आयोजन एक एतिहासिक आयोजन होगा आयोजन का स्थान गौरव पथ रोड़ पर रहेगा बैठक में दीनदयाल माली राकेश चुरा सन्तोष बोहरा गोविन्द सारस्वत मुलचंद स्वामी रामप्रताप सारस्वत विमल भाटी दीपक पांडिया परमेश्वर सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्तिथत रहे। संतोष बोहरा मीडिया प्रभारी पल पल की खबर मीडिया को दे रहे हैं। श्री डूंगरगढ़ के बच्चे युवा बुजुर्ग सभी कार्यक्रम के साक्षी बनना चाहते हैं। बच्चे जय घोष कर रहे हैं कि बोलो जय श्री डूंगरगढ़ ज़ोर से बोलो जय श्रीडूंगरगढ़ प्रेम से बोलो जय श्रीडूंगरगढ़ । स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त राजस्थानी कलाकार कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!