Bikaner Live

*अपना घर आश्रम प्रभु जनों के लिए कुलर भेंट फल फ्रूट की सेवा- सखी संस्थान म्यूजिक एवं महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा*

बीकानेर 24.05.2024 अपनाघर आश्रम, रानी बाजार में सखी संस्थान म्यूज़िक व महिला सुरक्षा ग्रुप द्वारा अपना घर वासियों के हित में इस गर्मी में शीतल हवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो कूलर भेंट किए गए। ग्रुप की संस्थापक श्रीमती संध्या द्विवेदी के अनुसार समाज सेवा के कार्यों के लिए ग्रुप की सभी महिला सदस्यों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाता है। इस अवसर पर ग्रुप की अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव ने अपनाघर आश्रम को कूलर सौंपे भीषण गर्मी 45 -46 डिग्री तापमान में शीतल हवा की व्यवस्था करना सामाजिक सरोकार का दायित्व जिम्मेवारी का काम है। सामाजिक सरोकार के इस अवसर पर संस्था सदस्य सीमा सैनी, नंद वर्मा, ज्योति, रेनू वर्मा, अंजलि, नीलम, सीमा माथुर, सविता पुरोहित,शालू, इंदिरा बलेचा, इंदु, रितु, रजनी, निर्मला, मैंना निर्वाण ,वनिता ,कुसुम इत्यादि उपस्थित रहीं। आश्रम के कर्मचारियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!