बीकानेर, 24 मई। युवा सेवा संस्थान की ओर से ’’ चिड़िया का बसेरा’’ वितरण का लक्ष्य दुगना कर दिया गया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिड़िया का घर ’’बसेरा’’ की मांग को देखते हुए 2500 के लक्ष्य को पूर्ण कर अब 5100 का किया गया है। अनेक सेवा भावी चिड़ियों के स्थापित करने, उसको बनाने में निष्काम भाव से गए हुए है।
युवा सेवा संस्थान के श्रवण उर्फ रवि कूकरा व राजेश बुटण और समाज सेवी विजय राज डांवर के नेतृत्व में भोलासर, अक्कासर, नोखा, श्रीडूगरगढ़ के सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों में स्थापित किया गया है। रविवार को कोलायत मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में चिड़िया के बसेरों को स्थापित किया जाएगा।
संस्थान के रवि कूकरा सोनी ने बताया कि इन चिड़िया का बसेरों को बनाने में पुश्तैनी सुथार हस्तशिल्पी शिव नारायण, गजानंद, मनीष, नंदू, महेश, पंकज व किशन आदि पूर्ण सहयोग करें । बसेरों पर संदेश अंकन का कार्य वैष्णव फलैक्स के रामजी, ओमजी व मनोज कर रहे है। वहीं घौसलों को निश्चित जग स्थापित करवाने में महावीर पारीक अपनी टीम के साथ लगे है। चिड़िया का बसेरा एम.डी.एम. वाटरप्रुफ सीट से 8 गुणा 4 इंच के घोषलों ’’बसेरों’’ के वितरण के लिए जोशीवाड़ा में भंवर झंवर प्लाजा में कार्यालय स्थापित किया गया है। नियमित सेवा भावी लोग संपर्क कर रहे हैं।
संस्थान के राजेश बुटण सोनी ने बताया कि सेवा परमो धर्म अभियान में चिड़िया बसेरा लगाओ अभियान में सहयोग करता मांगीलालआचार्य ने अपनी मां की स्मर्ति मे 251 चिडिया के बसेरों पवनपुरी निवासी सीतादेवी सोनी ने 108 भाटी ऑप्टिशियन द्वारा 51 ताराचन्द गिरिराज सोनी ने 50 राजकुमार धुपड 50 सुभाष जोडा 21 राकेश मौसुण देशनोक 50 रामकिसन सोनी कोलायत से 21 रामादेवी सोनी 21 इन बसेरो का सहयोग युवा सेवा संस्था को किया संस्था द्वारा चिड़िया बसेरा बीकानेर के नजदीकी गांवो और तहसील नोखा, कोलासर,मेघासर,लुकरणसर, छतरगढ़, देशनोक, नापासर कोलायत, में इत्यादि में जन सहयोग द्वारा लगवाने हेतू भिजवाए गए हैं शिव नारायण, मनीष, गजानंद, आर्यन, धर्मेन्द्र,द्वारका प्रसाद, महेश, अशोक, ताराचंद, पुखराज, कृष्ण कुमार, मुकेश, गोपाल, रामसा, शिव शंकर, श्रीकिशन, राजू, धर्मचंद, जय दयाल,जगदीश, सुनील,प्यारेलाल, मनोज, सुमत, दिलीप,,अमित, मदन,ओम प्रकाश, सुभाष, मदन गोपाल,बंशीधर व मनीष आदि मुख्य कार्यकर्ता के रूप ’’सेवा परमो धर्म को निभा रहे है।
Related Post
बीकानेर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध खनन पर कार्रवाई,ट्रैफिक पुलिस की ईमानदारी,
July 30, 2026
No Comments
Read More »







पीबीएम जैसे जरुरत के स्थान पर जल सेवा प्रदान करना श्रेष्ठ कार्य : चक्रवर्ती सिंह राठौड़
July 30, 2026
No Comments
Read More »


अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा अध्यक्ष बनने पर पंकज अग्रवाल का सम्मान
July 30, 2026
No Comments
Read More »

सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित
July 30, 2026
No Comments
Read More »



