Bikaner Live

सांखला रेलवे फाटक मार्ग के पासठंडे पानी के कैंपरो से राहगीरों के लिए जल सेवा जारी

बीकानेर। सावधान इंडिया संस्था
के तत्वावधान में भीषण गर्मी व हीट वेव को देखते हुए बीकानेर सांखला रेलवे फाटक के मार्ग पर रविवार को जल सेवा शुरू की गई थी। जो सोमवार के दूसरे दिन जारी थी। सावधान इंडिया संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बजरंग सोनी ने ने बताया कि हमारी संस्था सावधान इंडिया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बीकानेर सांखला रेलवे फाटक मार्ग के पास रविवार से ठंडे पानी के कैंपरो से अस्थाई प्याऊ संचालित की जा रही है। आगामी भीषण गर्मी के 21 दिन तक प्रतिदिन करीब सैकड़ों कैंपर शुद्ध व शीतल पेयजल राहगीरों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि गर्मी में आमजन को पीने के लिए ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। सोमवार को जल सेवा में प्रेम रामनानी, संजय बिनावरा
आदि मौजूद थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!