Bikaner Live

कालू बाल संत भोलेबाबा ने किया निर्माणाधीन श्री बालाजी ट्रोमा सेंटर का अवलोकन

कालू पौ बालाजी में संभाग भर में गायों के उपचार के लिये बन रहे निर्माणाधीन ट्रोमा सेंटर में बाल सन्त भोले बाबा ऋषिकेश, हरि दास महाराज व्रन्दावन, प्रेम रतन महाराज, विद्या सागर महाराज ने अवलोकन कर व्यवस्थाए देखी ।

निर्माणाधीन ट्रोमा सेंटर का अवलोकन किया गौरतलब है कि घायल गौ वंश के उवचार हेतु ट्रोमा सेंटर की सवा छ:बीघा जमीन कालू के झंवर परिवार द्वारा निःशुल्क प्रदान करने के बाद लूणकरणसर की गौ सेवार्थ सुंदर कांड मंडली के सौजन्य से निर्माण शुरू करवाया गया जो अब अपना स्वरूप लेने लगा है ।

सन्त महत्माओं का आगमन भी यंहा अनवरत रहता है ।आज के कार्यक्रम में अजय गौड़,श्रवण तावनीया,साहब राम कायल,प्रभु उपाद्धयाय, शिवजी माली,हरिदत्त शर्मा,ओम आजाद, पवन सुथार,अजय पारीक, मालचंद खेण्डलवाल,शंकर स्वामी,रामकरण सारस्वत,भतमल सारस्वत,रेवन्त राम गुरिया, व भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद साथ रहे ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!