बीकानेर, 30 मई। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में राजकाज ई-फाइल के सुचारू संचालन के निर्देश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) तथा पीएमयू के नोडल अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज-काज क्रियान्वयन, इसके सुचारू संचालन और गति दिए जाने के मध्यनजर प्रत्येक कार्यालय में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) का गठन करते हुए राज-काज सॉफ्टवेयर को लागू करने के लिए कहा गया है। साथ ही कार्मिकों की मैपिंग करवाते हुए ई-फाइलिंग प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है।














