Bikaner Live

बीकानेर |*रामाकृष्ण सदन श्री रामसर में आज सहस्त्र धारा और बाबा बर्फानी श्रृंगार महोत्सव

*बीकानेर |*रामाकृष्ण सदन श्री रामसर में आज सहस्त्र धारा और बाबा बर्फानी श्रृंगार महोत्सव**दोपहर 3 से 5 बजे तक सहस्त्र धारा, शाम 7 बजे महाआरती, उसके बाद विशाल भंडारा**बीकानेर।* सावन के पावन महीने में श्री रामसर स्थित *रामाकृष्ण सदन मंदिर* में आज शनिवार को भक्ति का विशेष संगम देखने को मिलेगा। मंदिर में आज *सहस्त्र धारा* और *बाबा बर्फानी श्रृंगार* का भव्य आयोजन होगा।मंदिर के अधिष्ठाता *पंडित गोपाल महाराज* ने बताया कि आज दोपहर *3:00 बजे से 5:00 बजे तक सहस्त्र धारा* का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ को *बाबा बर्फानी के रूप में विशेष श्रृंगारित* किया जाएगा।मंदिर के पुजारी *पंडित मोहित सेवक* ने बताया कि शाम *7:00 बजे महाआरती* होगी और महाआरती के पश्चात *विशाल भंडारे (महाप्रसादी)* का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।*भंडारे की व्यवस्था*भंडारे की संपूर्ण खान-पान व्यवस्था *श्री ओम जी, पवन अग्रवाल और आशु मंडा* के नेतृत्व में संभाली जा रही है।*एक महीने से चल रही है विशेष सेवा*श्रृंगार करने वाले *पेंटर बाबूलाल जी* ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार मंदिर में भगवान के अलग-अलग स्वरूपों का अद्भुत श्रृंगार किया जा रहा है।*युवाओं और मातृशक्ति का विशेष सहयोग*पंडित गोपाल महाराज ने बताया कि इस पूरे आयोजन में युवाओं और मातृशक्ति का विशेष योगदान रहता है।इस आयोजन को सफल बनाने में नियमित दर्शनार्थी *श्री चांद रतन जी श्रीमाली, दौलत जी तंवर, किशन जी पारीक, घनश्याम जी तिवारी, गणेश भाटी, आनंद सोनी, नरेश जी मित्तल, भंवर जी, कुलदीप, अजय, मक्खन, रजत, आशीष, रोहित, पवन* सहित क्षेत्र के अनेक युवा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।वहीं मातृशक्ति में *गायत्री शर्मा, रेखा शर्मा, धनवंती शर्मा, सरोज तंवर, विजेता भाटी, रत्ना, प्रियंका, जया, निक्की, तनु और कुसुम* भी बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!