Bikaner Live

शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पूजा, गाजे बाजे से निकली परमात्मा की सवारी

बीकानेर, 22 अगस्त। शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में सकलश्री संघ के सहयोग से शनिवार को लगभग 150 वर्ष प्राचीन गंगेश्वर पार्श्वनाथ की पूजा भक्ति संगीत के साथ की गई। परमात्मा की खासोजी (पालकी) में गाजे बाजे के साथ सवारी (वरघोड़ा) निकली।
साध्वीश्री सुरंजनाश्रीजी म.सा. की शिष्या साध्वी मुक्तांजनाश्रीजी, सुरक्षाजनाश्री, सौम्यजनांश्री, चिलेहांजनाश्री व चितक्खरांजनाश्री के सान्निध्य में परमात्मा की सवारी मंदिर से निकल कर शिवबाड़ी के प्राचीन तालाब तक पहुंचकर वापस गंतव्य स्थल पर पहुंची। तालाब के पास शांति स्नात्र पूजा की गई।   शिवबाडी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि ने प्राचीन परम्परानुसार भगवान गंगेश्वर पार्श्वनाथ का वंदन करते हुए परमात्मा की सवारी में नारियल भेंट चढाई ।  भक्ति संगीत कार्यक्रम में वरिष्ठ गायक सुनील पारख, पप्पू जी बांठिया व राजेश नाहटा आदि ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!