Bikaner Live

नोखा के अर्केश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को गुलाब जल से अभिषेक व उड़द से सहस्त्रार्चन किया गया


नोखा। यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में 29 जुलाई 2026 से रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 तक 31 दिन चलने वाली भगवान महादेव की श्रावण माह की विशेष पूजा अर्चना के 25 वें दिन शनिवार 22 अगस्त को मंदिर व्यवस्थापक लालचन्द उपाध्याय के सानिध्य व विद्वान पंडित बलराम कठातला और मधुसूदन कठातला के द्वारा मंत्रोचार सहित अर्केश्वर महादेव परिवार के अग्रज दिनेशसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में बड़े ही भाव भक्ति एवं विश्वास के साथ विधि विधान से करवाई जा रही है। शनिवार को भगवान महादेव का गुलाब जल से अभिषेक और उड़द से सहस्त्रार्चन किया गया। भगवान महादेव को विभिन्न द्रव्यों पंचामृत, गन्ना रस, गंगाजल, इत्रजल, चन्दन जल, विजया जल व विभिन्न प्रकार की सामग्रियों और विभिन्न प्रकार के पुष्पों, पुष्प मालाओं, बील पत्र, दुवा, समी पत्र, गुलाल, अबीर, विजया, धतुरा और विभिन्न प्रकार के नैवेद्य प्रसाद, रितु फल, श्रीफल, पान आदि भगवान भोले नाथ को अर्पण कर विशेष श्रृंगार कर इत्र की महक और भाव भक्ति से सरोबार शिव भक्त भाव विभोर एवं मंत्र मुग्ध हो रहे है।
अर्केश्वर महादेव परिवार के टीम सदस्य इन्दचन्द मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि पूजा करने वालों में मोहित जोशी, टीम अध्यक्ष ओम प्रकाश राठी, ओमप्रकाश पारीक, मदन जोशी, जयकरण चारण, विजय मारू, पूनमचन्द झंवर, बाबूलाल साध, अनिल पारीक, लालचन्द सेवग, नवरतन सोनी, राजू पनवाड़ी, महादेव नाई, आनन्द दैया, गोपाल मालानी, गोपीकिशन पांणेचा, राधेश्याम सोनी, श्याम सोनी, हरीप्रसाद पारीक, उमेश राठी, घनश्याम छींपा, नवीन पंचारिया, जितेन्द्र गौड़, शिवराज व राजाराम बिश्नोई, कैलाश, घनश्याम सेवग, ब्रम्ह प्रकाश तंवर, राधेश्याम दैया, हिमेश सुथार, महेश पंचारिया, नवीन पंचारिया, भवानी सहित टीम के सभी सदस्यों और अनेकों शिवभक्तों ने श्रावणी पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमा रहे है। नोखा के अनेको ग्रामीण क्षेत्रों, सेंगाल धोरा, कक्कू, हिम्मटसर, काकड़ा, बेरासर, जसरासर, चरकड़ा आदि में महादेव की पूजा होने की जानकारी मिल रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!