Bikaner Live

बीकानेर लाइव न्यूज़* श्री राम सर के श्री रामकृष्ण सदन में सावन में दिखे शिव के विविध रूप, आज बना हनुमान जी का स्वरूप

*बीकानेर लाइव न्यूज़* श्री राम सर के श्री रामकृष्ण सदन में सावन में दिखे शिव के विविध रूप, आज बना हनुमान स्वरूप* *22 अगस्त को पूनरासर हनुमान श्रृंगार, 24 को अंतिम सोमवार पर कृष्ण रूप में सजेंगे महादेव**बीकानेर।* सावन के पवित्र महीने में *श्रीरामसर स्थित श्री रामकृष्ण सदन* में भगवान शंकर को रोज नए-नए स्वरूपों में सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज *शनिवार, 22 अगस्त* को भगवान शंकर को *पूनरासर हनुमान जी* के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया।मंदिर के अधिष्ठाता *श्री गोपाल महाराज* ने बताया कि पूरे सावन मास में भगवान को अलग-अलग रूप दिए जा रहे हैं। आज के हनुमान स्वरूप के दर्शन के लिए दोपहर से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।*आगे के कार्यक्रम*गोपाल महाराज ने बताया कि — *23 अगस्त, रविवार* को सुबह *10:00 बजे से 2:00 बजे तक* मंदिर में *सहस्त्र धारा* का आयोजन होगा, जिसके बाद भगवान शंकर को *बाबा बर्फानी* के रूप में सजाया जाएगा।- *24 अगस्त, अंतिम सोमवार* को भगवान शंकर को *श्रीकृष्ण स्वरूप* में विशेष श्रृंगार किया जाएगा।*श्रृंगार और सहयोग*मूर्ति की कलाकारी *मूर्तिकार नंदकिशोर* ने निभाई और मूर्ति का अद्भुत श्रृंगार *बाबूलाल पेंटर* के द्वारा किया गया।इस अवसर पर नियमित भक्त *श्री चांदरतन जी श्रीमाली* सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। मंदिर में पूजा व महाआरती के पश्चात *महाप्रसादी* का भी आयोजन किया गया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!