
*बीकानेर।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ कीअगुवाई में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से सेवा और समर्पण के भाव से आज गुरुवार से बीकानेर नया बस स्टैंड गंगा शहर के पास पक्षियों के लिए परिंडे और आमजन के लिए जल व्यवस्था पीने के लिए पानी के केंपर की व्यवस्था की गई जिसमे भाजपा नेताओ के

साथ आमजन ने भीं भागीदारी की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा इस भीषण गर्मी में नर सेवा नारायण सेवा को ध्यान में रखते हुए महिला मोर्चा द्वारा हर दिन सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मोर्चा के पदाधिकारी जिला मंत्री भारती अरोड़ा, सुनीता हटीला, राधा खत्री, सुमन जैन, चांद राजपुरोहित, शर्मिला चोरडिया, झमकू मारू, सरिता आंचलिया, कलावती बाहेती, मधु नाहटा, पूजा लखोटिया, चंद्रकला भूरा, प्रिया गिड़वानी, रक्षा बोथरा उपस्थित रही।















