Bikaner Live

*”सेवा परमो धर्म:”* के पक्षी बचाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे *”चिड़िया का बसेरा”*

*”सेवा परमो धर्म:”* के पक्षी बचाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे *”चिड़िया का बसेरा”* (दाना पानी चिड़िया के लिए) की सफलता अब बीकानेर से बाहर हर मुंह गुंजायमान हो रही है| इस अभियान की सफलता की कहानी फैलती हुई जब हनुमानगढ पहुंची तो इससे प्रभावित हो कर वहां के सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुनील जी भादू ने अपने दोस्त मनीष जी शर्मा तथा देवेन्द्र जी शर्मा को बीकानेर भेजा जिन्हें अशोक जी सोनी डांवर ने इस अभियान को बारीकी से समझाया तथा प्रक्रिया को जानकारी दी, साथ ही उन्होने हनुमानगढ की कल्याण भूमी के लिए चिड़िया के 10 बसेरों को लगाने के लिए ले जाने का कहा जिसे सहर्ष स्वीकार कर भाई श्रवण कुकरा तथा राजेश बूटण ने चिड़िया के 10 बसेरे भेंट किये |
यहां यह भी बता देना चाहते हैं कि सुनील जी भादू के नेतृत्व में वहां की कल्याण भूमी को बहुत हरा भरा बना दिया गया है तथा अब ये किसी भी जनसेवा हेतु पौधों का मुफ्त में वितरण करते हैं और इसी उद्देश्य से आपने हमारी संस्था के साथ आगामी दिनों में पेड़ लगाने की योजना पर भी गहरा मंथन किया|

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!