Bikaner Live

मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले के बेटे दिव्यांश सोनी ने सरकारी स्कूल से 92.50 प्रतिशत अंक

बीकानेर, 29 मई। बी.सेठिया गली में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले किशन रोडा सोनी के पुत्र दिव्यांश सोनी ने शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय फोर्ट सीनियर सैकण्डरी स्कूल से 92.50 प्रतिशत अंक हासिल सरकारी स्कूल व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस स्कूल के ही असलम ने 90.5 व कैलाश ने 88.67 अंक प्राप्त किए है। इस स्कूल का रिजल्ट 94.85 रहा।
दिव्यांश रोड़ा सोनी ने मोबाइल व घड़ी रिपेरिंग के साथ अपने दादा स्वर्गीय अशोकजी, पिता किशन व माता श्रीमती संजू सोनी की प्रेरणा से यह मुकाम हासिल किया है। दिन में स्कूल व उसके बाद दुकान में पिता का सहयोग करने वाले दिव्यांश नियमित पढ़ने के अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ता था । दिव्यांश बचपन से ही मेधावी विद्यार्थी रहा है । इसने आठवीं बोर्ड परीक्षा को भी ए ग्रेड से पास की थीं।
दिव्यांश ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषयों में डिक्टेशन हासिल की। उसने हिन्दी में 99, अंग्रेजी में 89, विज्ञान में 96, सामाजिक विज्ञान में 73, गणित व 99 संस्कृत 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्राचार्या सहित सभी शिक्षकों, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के शिव कुमार सहदेव सहित गणमान्य लोगों व दिव्यांश के परिजनों तथा गणपति प्लाजा, पारख मार्केंट व बी.सेठिया गली के दुकानदारों ने बधाई दी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!