Bikaner Live

सरकारी स्कूल राजकीय जस्सूसर गेट उच्च माध्यमिक के छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

बीकानेर राजकीय जस्सूसर गेट उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।कक्षा 12 का परिणाम 100% तथा कक्षा 10 का परिणाम 96% रहा ,छात्रों ने गजब के अंक प्राप्त किए हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. वीना तंवर मैडम की कुशल प्रशासनिक व्यवस्था और दक्षता के कारण और सारे स्टाफ के सहयोग से दसवीं बोर्ड में विद्यालय के प्रमोद विश्नोई ने 96.67%,सैयद अरमान अली ने 95.67%,गोविंद प्रजापत ने 83% तथा प्रमोद सुथार ने 82.50% अंक प्राप्त किए हैं वहीं स्कूल के बारहवीं कक्षा के विनोद विश्नोई ने 97% प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।इसके अलावा भी अनेक विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। आठवीं और पांचवीं बोर्ड में भी स्कूल के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।विद्यालय में प्रतिभावान छात्रों पर पूरा ध्यान देकर पढ़ाया गया और उनकी आवश्यक मदद की गई जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों में अच्छा प्रदर्शन किया।सभी बच्चों,अभिभावकों और स्टाफ के साथियों को बधाई और शुभकामनाएं!

✍️ पूनम जोशी अध्यापिका राजकीय जसुसर गेट उच्च माध्यमिक विद्यालय की कलम से

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!