Bikaner Live

जननेता,गौ भक्त पूर्व मंत्री भाटी के जन्मदिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया, यूथ फ़ाउंडेशन ऑफ़ बीकानेर के साथीयों ने गायों को हरा चारा पशु पक्षियों के लिए पालसिए सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएँ !!

बीकानेर – 31 मई 2024 – यूथ फ़ाउंडेशन ऑफ़ बीकानेर द्वारा जननेता पूर्व मंत्री गौ भक्त देवीसिंह भाटी के 78वें जन्मदिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सरेह नत्थाणीया गोचर में गायों एवं निराश्रित पशुओं को हरा चारे के रूप में गौ ग्रास वितरण कर,भीषण गर्मी में बेज़ुबान पक्षियों के लिए पालसिए लगाएँ और विभिन्न प्रकार के पौधा रोपण कर पूर्व मंत्री भाटी के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना कर शुभकामनाएँ प्रदान की !!

फ़ाउंडेशन संयोजक दिनेश ओझा ने पूर्व मंत्री भाटी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा जननेता भाटी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीति से परे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनसहभागिता से दुनिया की सबसे दूसरी लंबी दीवार का निर्माण करवा कर गोचर भूमि का सरंक्षण सहित भलूरी एवं सोनगिरी कुआँ क्षेत्र सहित विभिन्न गाँवों में हुई आगज़नी से पीड़ित परिवारों के लिए पक्के आशियाने बनाकर हमेशा लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहें है !!

फ़ाउंडेशन के अरुण कल्ला एवम् सौरभ शर्मा ने कहा कि दूरदर्शिता,अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से हज़ारों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले पूर्व मंत्री भाटी आरक्षित को सरक्षंण उपेक्षित को आरक्षण के जन आंदोलन का 6 वर्ष तक नेतृत्व किया – गाय गोचर-चारागाह परम्परागत जल स्त्रोत के सरक्षंण एवं गाँव आधारित अर्थव्यवस्था के मुद्दे लगातार उठा रहे है – परम्परागत स्वदेशी चिकित्सा को आम जीवन में प्रयोग की पैरवी करते हुए सस्ती सुलभ स्वास्थ्यकार उपचार विधि आधारित पुस्तक के माध्यम से प्रयाशरत है !!

पूर्व मंत्री भाटी के जन्मदिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सुनील गिरी,कुशाल साँखला,भैरुरतन सारस्वत,पवन उपाध्याय,ठाकुर सुथार,अशोक सुथार,राहुल सारस्वत,देवेंद्र साँखला,गणेश सुथार,लोकेश पवाँर,देवेंद्र पवाँर,भवानी पाईवाल,जस्सी स्वामी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक थानवी,महेश गहलोत,हेमंत शर्मा आदि ने सहभागिता निभाते हुए पूर्व मंत्री भाटी के मुख्य उद्देश्य गौ सरंक्षण की महता को समझते हुए युवा कार्यकर्ताओ ने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए जन्मदिवस मनाया और दीर्घायु की कामना करते हुए मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दी !!

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!