Bikaner Live

5 जून से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान, 11 को आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य………..

बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर एक बार फिर से बड़े धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। सनातन धर्म रक्षा मंच की ओर से यहां धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 5 जून से श्रीमद् भागवत कथा के अनुष्ठान से होगी। 11 जून को जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आएंगे। 12 जून को धर्म सभा आयोजित होगी। 13 जून को गो संकल्प पदयात्रा होगी, जिस पर आसमान से पुष्प वर्षा होगी।

आयोजन से जुड़े संतोषानंद सरस्वती महाराज ने आज मीडिया को बताया कि धार्मिक आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं शहर और आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।
सनातन धर्म रक्षा मंच के सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज 11 जून को दोपहर 4 बजे अनूपगढ़ से होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। शोभासरशोभासर चौराहे से पुष्करणा स्टेडियम तक जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अगवानी करेंगी। पुष्करणा स्टेडियम से गोपेश्वर बस्ती स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर तक वाहन यात्रा निकाली जाएगी।कमेटी में शामिल वरूण शर्मा ने बताया कि 5 जून से 11 जून तक होने वाली श्री मद्भागवत कथा का वाचन पंडित भाईश्री करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान कन्हैयालाल भाटी, सुधा आचार्य, उमा करल, मंजू गोस्वामी, श्रुति बागड़ी, जयश्री भाटी, कीर्ति भाटी, उषा गहलोत, दिव्यांशी भाटी, गिरिराज किराडू, अमित राठौउ़, जयसिंह, पूनम चौधरी सहित कई आयोजन से जुड़े कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!