Bikaner Live

साहसिक प्रशिक्षण शिविर के बच्चों में उत्साह

नेशनल एडवेंचर फाउन्डेशन, राजस्थान चेप्टर, बीकानेर द्वारा डा. करणी सिंह स्टेडियम में 30 मई से साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है । संस्थान के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि प्रातः व सांय 6 बजे से 8 तक स्पोर्ट क्लाइम्बिंग {वॉल क्लाइम्बिंग} के प्रशिक्षण के अलावा अन्य साहसी गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है । प्रारंभ में जूनियर व सब जूनियर वर्ग के आरोहकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है बाद में युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा । प्रशिक्षक रविन्द्र सिंह राठौड़ व पार्थ मंगल के निदेशन में साहसी गतिविधियां की जा रही है। इच्छुक आरोहक शिविर समय में संपर्क कर पंजीकरण करवा सकता है ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!