Bikaner Live

*गोचर में वृक्षारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे सहित अनेक सेवा कार्य-श्री गुरू अर्जुन दास*

1 जून, बीकानेर, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक और श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरू अर्जुन दास जी द्वारा गोचर के पदाधिकारियों को संबोधित कर, सम्मानित किया गया, जिसमें अध्यक्ष मिलन गहलोत, सन्तोष पडियार, खालिदा बानो, दिनेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजपुरोहित महिला विंग की जय श्री भाटी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं नरेगा योजना में कार्यरत सभी बहनों को व मजदूर भाईयों को कचोरी, शरबत व ऑरेंज ज्युस की सेवा की गई। गोचर में वृक्षारोपण एवं पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए। मिलन गहलोत द्वारा गुरु जी का आभार व्यक्त किया गया कि भीष्म गर्मी में गुरु जी द्वारा सेवा कार्य किए गए। इसी के साथ पत्रकार नरेश मारू, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, जयश्री भाटी को धार्मिक आयोजन स्थल पर प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संस्था के अध्यक्ष गुरु अर्जुन दास, अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, हिमांशु किराडू, वैभव, मयंक गहलोत, बसंत किराडू, सोनू स्वामी, बालमुकुंद व्यास, नवनीत व्यास, दीपशिखा, विवेक व्यास, दिलीप कुमार, वैभव, हिमांशी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने तन मन से सहयोग दिया। साप्ताहिक सेवा लगातार जारी रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!