
बीकानेर जिले में आरसीएचओ डा.राजेश गुप्ता को सीएमएचओ पद की जिम्मेदारी दी गई है। सीएमएचओ डा.मोहितसिंह तंवर को सरकार ने कल ही एपीओ करने का आदेश दिया था। डा.राजेश गुप्ता बीकानेर में लंबे समय से जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (ंआरसीएचओ) है। कोविड के दौर में सर्वाधिक वैक्सीनेशन और वैक्सीन के बेहतर उपयोग, समयबद्ध सैशन करवाने सहित सभी तरह के टीकाकरण में उनके काम को कई बार सराहना मिली है।















