Bikaner Live

बीकानेर:कोर्ट ने दिया निगम और यूआईटी को सख्त आदेश, नत्थूसर से जूनागढ़ तक हटेंगे कब्जे

बीकानेर। शहर के नत्थूसर गेट से लेकर जूनागढ़ तक लोगों ने अपने घर के आगे अवैध कब्जे कर रखे है। इसी को लेकर कोर्ट में नत्थूसर गेट निवासी नृसिंह किराडू और बारहगुवाड़ सराय निवासी हिमांशु व्यास ने न्यायालय जिला न्यायालय में एक वाद पेश किया गया था। जिसमें बताया कि नत्थूसर गेट क्षेत्र में सर्वाधिक कब्जे हो रखे है। लोगों ने अपने घरों के आगे चौकी, लोहे के खोखों से कब्जा कर रखा है। इतना ही नही त्यौहारों पर भी दुकानदार आमजन के लिए रास्ता नही छोड़ते है।

क्या आदेश दिया न्यायालय ने
इस कब्जों पर संज्ञान लेते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने नगर निगम बीकानेर और नगर विकास न्यास बीकानेर को सख्त निर्देश दिए है कि 15 जुलाई तक दोनों विभाग अपनी कार्रवाई पूर्ण कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। आमजन को भी हिदायत दी गई है कि 15 पन्द्रह जुलाई से पहले अपने घरों के आगे किये कब्जों को हटा लें

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!