Bikaner Live

बोल मेरी तकदीर में क्या है… गीत  संगीत कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान द्वारा आयोजित बोल मेरी मेरी तकदीर में क्या है… गीत संगीत सदाबहार कार्यक्रम बैनर का विमोचन रविवार को जस्सुसर गेट के बाहर संगीत प्रेमी गायक कलाकार नारायण बिहाणी के निवास स्थान पर किया गया। इस अवसर पर एनडी रंगा, कमलकांत सोनी, सुशील यादव, ऐडवोकेट सुरेश ओझा, रवि भल्ला, सैय्यद अख्तर, रामकिशोर यादव, प्रेम स्वामी,पवन चड्ढा सहित आदि संगीत प्रेमी मौजूद थे। कार्यक्रम आयोजक और संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी आठ जून की संध्या को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण बिहाणी होंगे और अध्यक्षता संयुक्त रूप से बीजेपी नेता पुखराज सोनी और समाज सेवी एनडी रंगा करेंगे। और विशिष्ट अतिथियों में कमल कान्त सोनी, राजेश सांखला, रामकिशोर यादव, अयोध्या प्रसाद शर्मा होंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली से बुलायी गई कलाकारा कंचन चौधरी अपनी प्रस्तुतियां देंगी,मंच का संचालन नीतू आचार्य करेंगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!