Bikaner Live

*एग्जिट पोल पर अर्जुन राम मेघवाल-नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है -बीकानेर की जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है*

बीकानेर,आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज बीकानेर में कई प्रोग्राम में भाग लिया उनसे जब बात की चुनाव एग्जिट पोल के बारे में तब उन्होंने कहा देश की जनता ने जो मन बनाया था कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहते है। उसी के अनुकुल एक्जिट पोल के रूझान सामने आएं है। उन्होंने कहा कि भाजपा 370 व एनडीए चार सौ पार का लक्ष्य लिया था चार जून को ऐसे ही परिणाम सामने आएंगे। मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में भी आशा अनुकुल परिणाम आएंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं उसको गठबंधन नहीं मानता। ये ठगबंधन है। जहां दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे है तो पंजाब में अलग अलग। बंगाल में चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं ऐसा ही हाल। तो फिर काहे का गठबंधन। बीकानेर संसदीय सीट को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बीकानेर की जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। ऐसा लग रहा है। उन्होंने कितने मतों से जीतने पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि वे आंकड़े पर नहीं जाते। पर यह जरूर कहेंगे कि बीकानेर की जनता उन्हें आशीर्वाद दे रही है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!