बीकानेर, 2 जून। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीश्री विचक्षणश्रीजी, साध्वीश्री चन्द्र्रप्रभा की शिष्या विजय प्रभा, साध्वीश्री चंदन बाला के सान्निध्य में रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में जैन धर्म व संस्कार परीक्षा में बाल-श्रावक-श्राविकाओं को रविवार को पुरस्कृत किया गया।
साध्वीश्री चंदन बाला ने परीक्षा के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से बच्चों में जैन धर्म, संस्कृति के संस्कार मिलते है तथा देव, गुरु व धर्म के प्रति निष्ठा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि 16 जून को जैनाचार्य पीयूष सागर सूरीश्वरजी के प्रवेश साथ शिवबाड़ी के श्री गंगेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ में स्थापित होने वाली नूतन प्रतिमाओं की प्रवेश की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा व 27 जून से शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में होने वाले पांच दिवसीय अंजनशलाका प्रतिष्ठा पंचाह्निका महोत्सव में सभी गच्छ व पंथ के श्रावक-श्राविकाएं अधिकाधिक भागीदारी निभाएं।
जैन धर्म व संस्कार परीक्षा में कीर्तन्य नाहटा व डिम्पल कोचर समान अंकों के साथ प्रथम, खुशबू जैन द्वितीय, तानिया कोठारी व हर्षिता जैन तृतीय, तनिष्का नाहटा, साक्षी सेठिया, यश सेठिया चतुर्थ स्थान पर रहे । श्री खरतरगच्छ युवा परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव खजांची, सुश्राविका कांतादेवी राजेन्द्र बुच्चा परिवार ने परीक्षा में अव्वल ज्ञान वाटिका व अन्य जैन समाज के बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर केयूप के मोहित धारीवाल, ज्ञान वाटिका के बच्चों की प्रभारी सुनीता नाहटा व स्नात्र पूजा अभियान के प्रेरम पवन खजांची आदि उपस्थित थे।
श्राविकाओं का शिविर
साध्वीश्री चंदन बाला के सान्निध्य में रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज चल रहे पांच दिवसीय श्राविकाओं के शिविर शनिवार को शुरू हुआ। शिविर के दूसरे दिन रविवार को साध्वीश्री पुण्य निधि श्रीजी अभक्ष्य सामग्री का उपयोग भोजन में नहीं करने की सीख दी।
————————————














