
Stock Market दे रहा बंपर सिग्नल, Exit Poll ने भर दिया जोश… Stock Market में आज एग्जिट पोल के अनुमानों का असर देखने को मिल सकता है और इन्हें लेकर पहले से ही मार्केट एक्सपर्ट्स बाजार में जोरदार तेजी की उम्मीद जता रहे हैं. पीएसयू, डिफेंस, इंफ्रा से लेकर टेक सेक्टर तक के शेयरों में बंपर उछाल की उम्मीद जताई जा रही है.! लोकसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले और एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद सोमवार को शेयर बाजार जमकर झूमा। प्री ओपनिंग के दौरान सेसेंक्स ने 2600 अंक से ऊपर की छलांग लगाई। वहीं, निफ्टी भी 800 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। एक समय अपने ऑल टाइम हाई तक पहुंचा।














