Bikaner Live

*यादव परिवार ने कन्या जन्म होने पर खुशियां मनाई, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने किया सम्मान, थाली बजाई*

बीकानेर के उदयरामसर गांव के यादव परिवार ने कन्या के जन्म पर खुशियां मनाई और बधाईयां बांटी। कन्या के पिता भूपेंद्र और माता मनीषा ने अपनी पहली संतान के रूप में जन्मी पुत्री का नाम निहारिका रखा है।

इस शुभ अवसर पर, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने परिवार का सम्मान किया और थाली बजाकर खुशियां मनाईं। समिति की महिला प्रभारी कविता यादव ने नवजात शिशु के पैर अपने सिर पर रखकर देवी का रूप बताया, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

समिति के बीकानेर इकाई के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार भाटी, नोखामंडी इकाई अध्यक्ष पवन कुमार चांडक,उदयरामसर इकाई अध्यक्ष नारायण सिंह यादव इकाई मंत्री सुरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी गोरधन सोनी, भुवनेश यादव, संतोष शर्मा,दीपशिखा और वीणा यादव और अन्य समिति सदस्यों ने निहारिका को शुभाशीर्वाद दिया।

निहारिका के दादा मुकेश यादव, दादी कान्ता, नाना विजय सिंह यादव, नानी रामरति, और पिता भूपेंद्र ने सभी का धन्यवाद किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!