Bikaner Live

विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर कल जिला अस्पताल में लगेगा शिविर

विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर कल जिला अस्पताल में लगेगा शिविर
बीकानेर 28.9.21 हर वर्ष की भांति कल यानी 29 सितम्बर 2021 को विश्व ह्रदय दिवस के उपलब्ध में राज्यसरकार के आदेशानुसार राजकीय जिला अस्पताल बीकानेर में ह्रदय रोग,उच्च रक्तचाप, मधुमेह को लेकर निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा । जानकारी महिपाल चौधरी ने बताया
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि कल 29 सितम्बर को विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष में चिकित्सालय की मेडिकल ओपीडी विभाग में डॉ सी एल सोनी के नेतृत्व में निशुल्क ह्रदय जांच शिविर लगाया जाएगा जिसमे अस्पताल में आने वाले रोगियों की ह्रदय जाँच, रक्तचाप, ब्लड शुगर, आवश्यकता होने पर ईसीजी जांच व अन्य रक्त सम्बन्धी जांचे की जाएगी ।साथ रोगियों व परिजनों को ह्रदय रोगों से बचाव हेतु परामर्श व सलाह भी जाएगी ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!