Bikaner Live

बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स की गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि ये शख्स मंगलवार रात किसी अज्ञात के साथ स्कूटी पर घर से निकला था,लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। सुबह उसका शव उदयरामसर के पास गणेश धोरे पर मिला। अब परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भोजराज राजपुरोहित के रूप में हुई है,जो खेतेश्वर बस्ती का रहने वाला था। जिसकी हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मोर्चरी के आगे धरना दे दिया। परिजनों का आरोप है कि भोजराज को उसका एक चित परिचित मंगलवार शाम को लेकर गया। जिसका शव उदयरामसर रोड पर रोही में मिला। संभवत उसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां छोड़ दिया। मृतक का मोबाइल भी हत्यारा लेकर चला गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन कोई सुराग अब तक नहीं लगा है। हत्यारे को पकडऩे की मांग को लेकर मोर्चरी के सामने राजपुरोहित समाज के लोग एकत्रित हो गये। जिसके बाद एडिशनल एसपी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और धरनार्थियों से बातचीत की। शर्मा ने आश्वस्त किया कि जिस किसी ने भोजराज सिंह की हत्या की है तो उसे तत्काल पकड़ लिया जाएगा। जिसके बाद परिजनों ने शव को लिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!