Bikaner Live

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 12 जून को आयोजित होगा शिविर


बीकानेर, 6 जून। बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं चुरू जिलों के पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए पेंशनर एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा 12 जून बुधवार को शिविर आयोजित किया जाएगा।
बीकानेर स्थित विभाग के कार्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में बकाया, जन्मतिथि सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
चारों जिलों के कोषाधिकारी अपने-अपने जिले में प्राप्त समस्याओं के पूर्ण विवरण के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे। शिविर में पेंशनर स्वयं अथवा पेंशनर्स समाज के माध्यम से अपनी समस्याएं रख सकते हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!