Bikaner Live

श्री शनि सिंगणापुर धाम में भक्तों के द्वारा शनिदेव का तेल से किया गया अभिषेक

बीकानेर। गुरुवार को सूर्य पुत्र भगवान शनि देव के जन्मोत्सव पर  जयपुर रोड दुर्गा कॉलोनी स्थित श्री शनि शिंगणापुर धाम मंदिर प्रांगण में
पुजारी प्रेम प्रसाद भुगृवंशी और मुकेश भुगृवंशी के सानिध्य में भक्त प्रेम प्रकाश खत्री व अन्य के द्वारा सूर्यपुत्र शनिदेव का पंचामृत स्नान के बाद तेल से अभिषेक किया गया। महाआरती व छपन्न भोग और नौ कुण्डीय यज्ञ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्वागत कर्ता में विरेन्द्र बतरा, सतीश कुमार खत्री, नरेन्द्र खत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर पवनपुरी स्थित शनिचर के मंदिर में अमावस्या के अवसर पर शनि जयंती पर गुरुवार को भगवान शनि के जन्मोत्सव पर तेलाभिषेक समेत कई आयोजन हुए । शनि की कृपा पाने के लिए भक्तों ने विशेष पूजा-आराधना कर तेल से अभिषेक किया । बीकानेर शहर में सुबह से ही मंदिरों में शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!