Bikaner Live

वृक्षारोपण संकल्प कार्यक्रम का आगाज

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति , गंगाशहर द्वारा वृक्षारोपण संकल्प कार्यक्रम का आगाज शांति निकेतन , गंगाशहर के पावन प्रांगण में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी एवम साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में किया गया ।

अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया ने बताया की इस अवसर पर कार्यक्रम के बैनर का लोकार्पण राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. नीलम जैन और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के पूर्व महामंत्री जतन जी दुगड़ द्वारा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत हर व्यक्ति को वृक्षारोपण हेतु संकल्प पूर्वक जोड़ा जायेगा।”

मंत्री मनीष बाफना ने बताया की इस अवसर पर अपने मंगल पाथेय में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने कहा की ” वर्तमान में प्रदूषण की जो स्थिति है उसके कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है,बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा इस प्रकृति के सुरक्षित रहने से ही हम सबकी सुरक्षा संभव है।”

प्रभारी मांगीलाल बोथरा ने बताया की कार्यक्रम का संचालन करते हुवे मंत्री मनीष बाफना ने “इस अभियान के बारे में बताया और इससे जुड़ने का आह्वाहन करते हुवे कहां की हम चाहे तो पर्यावरण संरक्षण कर भावी पीढ़ी को स्वास्थ्य का उपहार दे सकते हैं।”

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सहमंत्री मनोज छाजेड़, कोषाध्यक्ष अनिल बेद, संगठन मंत्री मनोज जैन सेठिया, तेयूप मंत्री भरत गोलछा, नारायण चंद जी गुलगुलिया, डालचंद जी बुच्चा, बबिता सेठिया आदि की उपस्थिति रही।

✍ प्रकाश सामसुखा

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!