
बीकानेर। दिनांक 6/6/20-24, शुक्रवार को बीकानेर के प्रथम कांग्रेसी विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गोकुल प्रसाद जी पुरोहित की 38 वीं पुण्यतिथि पर
शहर के नत्थूसर गेट स्थित गोकुल सर्किल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी सदस्य पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ,पूर्व अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, प्रदेश सेवा दल की उपाध्यक्ष कमल कल्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्षा शर्मिला पंचारिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरूण व्यास ,गोकुल प्रसाद के पोत्र नवनीत गोपाल पुरोहित, अजय गोपाल पुरोहित ,श्याम रंगा, संतोष रंगा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, जाकिर नागौरी ,महबूब रंगरेज सहित सेंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर हाजी मकसूद अहमद ने कहा स्वर्गीय गोकुल प्रसाद जी एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ बीकानेर के प्रथम कांग्रेसी विधायक रहे हैं आपने हमेशा मजदूर मजलूम और बे सहारा लोगों की आवाज को बुलंद किया आपने बीकानेर में कांग्रेस के कई नेताओ को आगे बढाया।
आज जरूरत इस बात की हे हमें ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए। और देश की एकता ओर अखंडता को कायम रखना चाहिए उन्हें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।














