Bikaner Live

क्षत्रिय सभा बीकानेर के अध्यक्ष पद पर श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया निर्विरोध निर्वाचित ।


6 जून 2024, बीकानेर ।
क्षत्रिय सभा बीकानेर के अध्यक्ष पद पर श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया निर्विरोध निर्वाचित ।
क्षत्रिय सभा बीकानेर संभाग के वर्ष 2024 के अध्यक्ष पद पर चुनाव होना था, जिसमें प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 5 जून को दो प्रत्याशियों के वैद्य प्रपत्र प्राप्त हुए, 6 जून 2024 सांय 5 बजे तक नामांकन वापस लेने की तिथि थी, जिसके अंतर्गत एक दूसरे प्रत्याशी श्री रणवीर सिंह नोखड़ा ने लिखित आवेदन कर चुनाव प्रभारी से अपना नाम वापस लेने का आग्रह कर नाम वापस लिया । चूंकि अब वैद्य नामांकन प्रपत्र श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया का ही एकमात्र रह गया था, इसके फल स्वरुप निर्वाचन अधिकारियों ने एकमात्र नामांकन होने की वजह से श्री करण प्रताप सिंह सिसोदिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया ।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारियों के साथ-साथ क्षत्रिय सभा के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने नए अध्यक्ष करण प्रताप सिंह को शुभकामनाएं प्रदान की ।
प्रदीप सिंह चौहान
प्रवक्ता , क्षत्रिय सभा बीकानेर संभाग।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!