Bikaner Live

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता, राजनाथ के प्रस्ताव पर सभी ने दी मंजूरी …फिर एक बार मोदी सरकार…

*एनडीए की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान को नमन किया*

नरेन्द्र मोदी को भाजपा संसदीय दल के नेता, एनडीए के संसदीय दल के नेता व लोकसभा के नेता के रूप में चुना गया BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं. BJP अपने दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा (272) हासिल नहीं कर सकी है. उसे 240 सीटों से संतोष करना पड़ा है. INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की हैनरेंद्र मोदी आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उन्हें NDA के संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया, जिस पर एक-एक करके सभी ने अपना अनुमोदन दिया.

नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. आज शाम को वो राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं. BJP अपने दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा (272) हासिल नहीं कर सकी है. उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है.

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!