Bikaner Live

मोदी 3.0 और RBI के फैसले से बाजार में बमबम, सेंसेक्स ने तोड़े सभी रिकॉर्ड..

पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से एनडीए का नेता चुन लिया गया है। वहीं, आज सुबह रिजर्व बैंक ने फिर से रेपो-रेट की पुरानी दरों को ही बरकरार रखा है। इसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। सेंसेक्स आज अपने आल टाइम हाई पर पहुंचने में सफल रहा है।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स दोपहर 3 बजे के आसपास 1700 अंक से अधिक के उछाल के साथ ऑल टाइम हाई 76,795.31 पर पहुंच गया था। बीएसई सेंसेक्स 1618.85 की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड हाई पर शुक्रवार को बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.05 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 23,290.15 पर बंद हुआ है।

आज सेंसेक्स दोपहर 1700 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 76,794.06 पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 23,320.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!