Bikaner Live

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पोस्टर का विमोचन, आयोजन 14 जून से…

बीकानेर। बी सेठिया गली स्थित चमत्कारी आंटियां बाबा हनुमान मंदिर के प्रांगण में मोहल्ला विकास समिति व्यापारी मंडल द्वारा आगामी 14 जून से 7 दिवसीय आयोजित होने वाली
भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम के पोस्टर का सोमवार को
मंदिर के मंहत श्रवण कुमार ओझा (महाराज) की उपस्थिति में स्थानीय पार्षद शांतिलाल मोदी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, मंदिर कमेटी के प्रताप सिंह बडगूजर, भाजपा नेत्री शांति देवी चौहान, राजेन्द्र बडगूजर, मोहन लाल सोलंकी, तेजु सिंह, शंकर सिंह, अशोक कुमार, भंवर लाल, शंकर सिंह, महेंद्र, नंद किशोर, सुधीर तंवर, अशोक कुमार टाक आदि के द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर पार्षद शांतिलाल मोदी ने कहा की धार्मिक आयोजनों से आपस में भाईचारा पनपता है, इसलिए धार्मिक आयोजन होने चाहिए। कथा कार्यक्रम से जुड़े पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने बताया कि कथावाचक पंडित विजय शंकर छंगाणी के सानिध्य में भागवत सप्ताह ज्ञान कथा यज्ञ का आयोजन ओजस्वी वाणी में किया जाएगा।
(फोटो 01)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!