
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु शाम को 6:00 से 7:30 तक विवेकानंद स्कूल मूर्ति चौराहा में योग दिवस पर एक योग का अभ्यास और जागरूकता के संदर्भ में कार्यक्रम रखा है! योग के लिए समर्पित योग प्रशिक्षक सविता अग्रवाल ने बताया की कल शाम 21 जून को ठीक 5:45 बजे हम सभी विवेकानंद स्कूल मूर्ति चौराहा में मिलेंगे। अपने साथ एक बेडशीट ले आएं,अपनी अपनी पानी की बोतल ले आएं और ऐसे किसी विशेष सामान की आवश्यकता अपने को नहीं है।
15 मिनट पहले इसलिए ताकि अपने आराम से अपनी व्यवस्था बनाएंगे ।
कोशिश करेंगे हम कि ठीक 6:00 बजे शुरू करें और 7:00 तक 1 घंटे का योगा सेशन रखें। उसके बाद मैंने मेडिटेशन के लिए हार्टफुलनेस वालों को बुलाया है तो वह लगभग 7 से 7:20 तक ऑलमोस्ट 20 मिनट को मेडिटेशन करवाएंगे और लगभग अपने 7:30 तक फ्री हो जाएंगे।
तो सभी समय का ध्यान रखें टाइम पॉइंट अपना प्रोग्राम रहेगा ठीक शॉप 6 ओ’क्लॉक अपन शुरू करेंगे और मैं फिर यही अनुरोध करुंगी कि सब स्वयं अकेले ना आए एट लिस्ट एक दो व्यक्ति अपने साथ लेकर आए महिला, बच्चे, पुरूष कोई भी हो, साथ लाएं।
स्वास्थ्य के संदर्भ में एक कदम है तो इससे ऐसा कहीं कोई इशू नहीं है।














