Bikaner Live

*ऊर्जा मंत्री नागर से मिली पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी बिजली संबंधित समस्याओं का दिया ज्ञापन।* *ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश*

बीकानेर विधान सभा क्षेत्र बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी ने आज ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मिलकर ऊर्जा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया जिसमे विधायक सिद्धि कुमारी ने सर्वप्रथम राजस्थान के मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री द्वारा बीकानेर जिले के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए बीकानेर क्षेत्र सोलर हब निर्माण व ऊर्जा विभाग के सुदृढीकरण हेतु करोड़ों रूपये की सौगात देने के लिए माननीय मंत्री श्री नागर का आभार व्यक्त किया सिद्धि कुमारी ने बताया आज ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मिलकर अनेक जनहित के बिन्दुओं पर ध्यान आकर्षण कर ऊर्जा विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करवाने हेतु पूर्व विधानसभा की समस्याओं का बिंदु वार चर्चा हुई जिसमे
(1) विधान सभा क्षेत्र बीकानेर (पूर्व) के आबादी क्षेत्रों में तिलकनगर, चौधरी कॉलोनी, बल्लभ गार्डन, पवनपुरी, पटेल नगर व रिहायशी इलाकों के ऊपर चल रही पावर बिजली लाइनों को भूमिगत करवाने की उचित कार्यवाही करवाएं। (2) सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान पवनपुरी, नागणेचीजी मन्दिर, इण्डस्ट्रीयल एरिया मुख्य सड़कों के बीच लगे विद्युत खम्भों को अन्यत्र स्थापित करावें जिससे दुर्घटनाओं से बच सकें। (3) विधान सभा क्षेत्र बीकानेर (पूर्व ) के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी बिजली लाइनों व खम्भों का नवीनीकरण करवाकर ABC केबल लगवाने की कार्यवाही करावें । (4) आबादी क्षेत्रों की गलियों में खुले तारों को प्लास्टिक कोटेड केबल लगवाने का कार्य करवावें ।
(5) आबादी क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास आये दिन दुर्घटनाएँ होती हैं अतः इन ट्रांसफार्मरों की चार दीवारी का निर्माण करवाने का कार्य करावें। (6) शहर साफ, सुन्दर दिखे इसलिए झुलते नारों को भूमिगत करवाने का कार्य करवायें। (7) ऐतिहासिक इमारतों व मार्गों पर लगभग 30 से अधिक कलात्मक विद्युत पोल लगवावें जिससे शहर
का सौन्दर्यकरण हो सके। (8) कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों को बदलकर उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाए जाए जिससे आम बिजली उपभोक्ता को राहत मिल सके (9) रिहायशी क्षेत्रों में एलटी व एचटी दोनों केबलों को भूमिगत करवाने का कार्य करवायें। (10) आम बिजली उपभोक्ता की तुरन्त समस्या निराकरण हेतु टोल फ्री नम्बर या हेल्प लाइन नम्बर वार्ड स्तर पर अलग-अलग आंवटित करवावें जिन नम्बरों पर उपभोक्ता अपनी बिजली समस्या का समाधान करवा सकें। (11) विजिलेंश दल में पुरूष दल निरीक्षकों के साथ-साथ महिला निरीक्षक को भी अनिवार्य रूप से
शामिल किया जावे। (12) धार्मिक स्थलों में विद्युत कनेक्शन में स्थाई शुल्क में छूट देने की उचित कार्यवाही करवावें। (13) बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिमाह विद्युत स्पेशल कैम्प के आयोजन किए जावें ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान हो सके। (14) विधान सभा क्षेत्र बीकानेर (पूर्व) में आये दिन हो रही बिजली कटौती को रोका जाए जिससे
आमजन को बिजली सुविधा पूर्ण रूप से मिल सके। (15) बीकेईएसएल के साथ राज्य सरकार के नोडल अधिकारी लगाए जाएं जिससे आम बिजली उपभोक्ता को सही लाभ मिल सके।
ऊर्जा मंत्री नागर ने सभी समस्याओं को बिंदूवार संभाग स्तरीय बैठक में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को इन सभी जन समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए और भरोसा जताया बीकानेर शहर की हर समस्या का समाधान करने को सरकार वचनबद्ध है विधायक सिद्धि कुमारी ने मंत्री नागर का आभार जताया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!