Bikaner Live

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमृत सरोवरों पर योग करेंगे ग्रामीण*

बीकानेर, 20 जून। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को अमृत सरोवरों पर ग्रामीण योग करेंगे। अमृत सरोवर केंद्र सरकार की जल संरक्षण की एक अभूतपूर्व पहल है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि योग के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने का यह महत्वपूर्ण अवसर है। योग स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण है तथा इससे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। योग दिवस के अवसर पर प्राकृतिक आभास के साथ प्रकृति के साथ सामंजस्य को बढ़ावा देने हेतु ग्राम पंचायत में योग अभ्यास का कार्यक्रम किया जा रहा है।
जिला परिषद के अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा ने बताया कि केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले में 129 अमृत सरोवर तैयार किये जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देना तथा आमजन को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। योग दिवस के मद्देनजर अमृत सरोवरों पर प्राकृतिक आभास के साथ योगाभ्यास हेतु ग्रामीण जन को प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतो के गाँवो में आसन, प्राणायाम, ध्यान व योग का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण की मुहिम को जन-जन तक पहुंचाते हुए यहां वृक्षारोपण भी किया गया है। इसके अतिरिक्त योग, प्राणायाम व अन्य गतिविधियों के लिए भ्रमण पथ का निर्माण भी किया गया है, जिससे आमजन अपने शरीर को स्वस्थ रख सके।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!