Bikaner Live

मिलाद पार्टी में हजरत इमाम हुसैन का किया ज़िक्र – जामी

बीकानेर। मौहल्ला दमामियाँन शीतला गेट के अंदर
 दमामी समाज की मिलाद पार्टी द्वारा मिलाद कार्यक्रम में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में जिक्र कार्यक्रम  का आगाज़ किया जिसमें  हाफ़िज़ अकरम जामी ने कुरआन की तिलावत की और जामी मिलाद पार्टी द्वारा हम्द ऐ बारी तआला नात इमाम ऐ आली मकाम की शान में मनकबत पेश की। पार्टी के सदर अलीमुद्दीन जामी ने मंगलवार को विज्ञप्ति में बताया कि कलीमुद्दीन जामी, मोइनुद्दीन जामी ,वासिमुद्दी  जामी, मसीहुद्दीन जामी ,निसार अहमद राणा, मास्टर लतीफ, अहमद रिज़वान डग्गा एवं मक़सूद चांदवानी आदि ने इमाम ऐ आली मकाम की शान में कलाम पेश किए। कार्यक्रम में फजल हुसैन जोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में हाफ़िज़ निजामुद्दीन जामी साहब ने इमाम हुसैन की जीवनी पर प्रकाश डाला।
अनोखा ढंग है मौला की बागबानी का
लिया है खून के कतरों से काम पानी का
पेश किया ,इस कार्यक्रम में देश्नोक से आये मेहबूब देशनोक कवि ने इमाम हुसैन की याद में मारवाड़ी में कलाम पेश किए । कार्यक्रम में अमीर खान, धोड़ा बबलू चांदवानी आदि ने नियाज़ तकसीम की कार्यक्रम के अंत मे मुल्के हिन्दोस्तान के लिए खुश हाली अमन चैन  और तरक्की की दुआएं की गई ।  

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!